सृजनात्मक कला अभिरुचि कार्यशाला का हुआ समापन - hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, June 16, 2018

सृजनात्मक कला अभिरुचि कार्यशाला का हुआ समापन

राजस्थान ललित कला अकादमी और कला चर्चा की ओऱ से आयोजित सृजनात्मक कला अभिरुचि कार्यशाला का शुक्रवार को समापन हुआ. अकादमी संकुल में आयोजित इस 10 दिवसीय कार्यशाला में 60 युवक-युवतियों ने विभिन्न कलाओं का प्रशिक्षण प्राप्त किया. कार्यशाला में प्रशिक्षणार्थियों को लघु चित्रण कला, फोटोग्राफी, डिजिटल कला, सृजनात्मक पेपरमेशी, कैलीग्राफी और फड़ चित्रण शैली का प्रशिक्षण दिया गया. कार्यशाला के समापन पर प्रशिक्षणार्थियों द्वारा बनाई गई, कलाकृतियों की एग्जीबिशन लगाई. लखनऊ के वरिष्ठ कलाकार जयकिशन अग्रवाल ने एग्जीबिशन का अवलोकन किया. उन्होंने कहा कि युवा कलाकारों ने काफी अच्छा काम किया है और भविष्य में भी अच्छा कार्य करेंगे.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2JIMv7x

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages