जल स्वावलंबन अभियान के तहत प्रदेश में चल रहे जल स्वावलंबन सप्ताह के अंतर्गत गुरुवार को झुंझुनूं नगर परिषद की ओर से शहर में जागरूकता रैली निकाली गई. इस जागरूकता रैली को सभापति सुदेश अहलावत ने जेके मोदी बालिका स्कूल से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. स्काउट गाइड के सहयोग से निकाली गई इस रैली में शामिल सैंकड़ों की संख्या में बच्चों ने पानी बचाने का संदेश दिया. इस मौके पर आयुक्त विनयपालसिंह के अलावा भाजपा नेता विश्वंभर पूनियां, पार्षद कुलदीप पूनियां व राकेश सहल भी मौजूद थे. आयुक्त ने बताया कि इसी क्रम में कल श्रमदान शिविर आयोजित किया गया है. आठ जून को नगर परिषद सभागार में कार्यशाला होगी.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2JGai7z
No comments:
Post a Comment