राजस्थान के सीकर जिले के बालेश्वर में एक पैंथर कुएं में गिर गया है. इसकी जानकारी वन विभाग को मिल गई है और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है. इसकी सूचना मिलने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई है और अब उस पैंथर को निकालने का प्रयास किया जा रहा है. कुएं में पानी ज्यादा है और पैंथर के डूब जाने का खतरा है. ग्रामीण अपने स्तर से भी उसे निकालने का प्रयास कर रहे हैं.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2JDUPRR
No comments:
Post a Comment