कोटा की नयापुरा थाना पुलिस ने युवक फ़िरोज़ की हत्या की गुत्थी को सुझाते हुए वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियो के नाम सलमान उर्फ निशु, आरिफ उर्फ चांदू और शोएब उर्फ काला है. थानाधिकारी विजय शंकर शर्मा के अनुसार आरिफ की फ़िरोज़ से कोतवाली थाने में दर्ज दुष्कर्म के मामले को लेकर रंजिश थी और फ़िरोज़ के जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद से ही वह मौके की तलाश में था. 3 जून को फिरोज जब अपनी मां को बस स्टैंड पर छोड़ कर खाई रोड से घर जा था तो आरिफ ने अपने दोनों साथियो के साथ मिलकर फिरोज के साथ लाठी और सरियों से मारपीट की. गंभीर चोट लगने के कारण 13 जून को जयपुर में इलाज़ के दौरान फ़िरोज़ की मौत हो गई. पुलिस गिरफ्त में आये इन तीनों आरोपियों से पूछताछ करके हथियार बरामदगी के प्रयास कर रही है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2lfxg7D
No comments:
Post a Comment