धौलपुर में सेठ निनुआराम चैरिटेबल पब्लिक वेलफेयर सोसाइटी एवं श्री साईं बाबा कल्याण समिति के तत्वाधान मे 6 जून से 12 जून तक बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ एवं स्वच्छ भारत अभियान के तहत बालिकाओं को आत्मरक्षार्थ एवं बौद्धिक विकास के लिए वीरांगना दल प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ आज बुधवार को मयूरी विशेष विद्यालय प्रांगण में हुआ. समारोह के अतिथियों में राजस्थान लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ.आरएस गर्ग एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.गोपाल गोयल, साईं बाबा कल्याण समिति के सचिव जीतेंद्र सिंह राजोरिया, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी बाड़ी डॉ.एसडी मंगल, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष विजेंद्र परमार प्रमुख थे. समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ.आरएस गर्ग ने कहा कि बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा का प्रशिक्षण बहुत आवश्यक हो गया है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2sSkdfQ
No comments:
Post a Comment