जयपुर नगर निगम में मंगलवार को सांसद रामचरण बोहरा और विधायक मोहनलाल गुप्ता ने बैठक ली. जिसमें मेयर, डिप्टी मेयर और किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के पार्षद मौजूद रहे. इस दौरान इलाके में विकास के अटके पड़े कार्यों को जल्द पूरा करने के लिए निर्देश दिए गए. सांसद और विधायक ने निगम अधिकारियों को ताकीद किया कि गंदी-गलियों की सफाई का काम जल्द पूरा कर लिया जाए. इसके साथ ही गंदी गलियों की मरम्मत, प्रोपर्टी कनेक्शन का काम भी जल्द हो. बारिश के तुरंत बाद समय पर सड़कों के पैचवर्क का काम भी किया जाए.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2M17XkM
No comments:
Post a Comment