भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा में गुरुवार को श्रीनवग्रह आश्रम सेवा संस्थान मोतीबोर का खेड़ा के चौथे ब्रोशर का लोकार्पण बाल कलाकारों ने समारोह पूर्वक किया. आश्रम संचालक हंसराज चैधरी, संचिना कला संस्थान के अध्यक्ष रामप्रसाद पारीक व नोडल प्रधानाचार्य पवन बांगड़ की मौजूदगी में आयोजित संचिना के नाट्य प्रशिक्षण शिविर में इस ब्रोशर का लोकार्पण किया गया. इस मौके पर हंसराज चौधरी ने कहा कि नाट्य ही जीवन का असली आंदोत्सव है. उन्होंने संभागियों को नाट्य विधा के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए स्वर उच्चारण, नाटक की प्रस्तुति के तौर तरीकों के बारे में विस्तार से बताया. इस मौके पर संचिना महासचिव सत्येंद्र मंडेला, शिविर प्रभारी गोपाल पंचोली, कांग्रेस के पीसीसी सदस्य राजकुमार बैरवा, पार्षद व अधिवक्ता दीपक पारीक, सत्यव्रत वैष्णव सहित संचिना के पदाधिकारी मौजूद रहे.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2JzDJbk
No comments:
Post a Comment