कोटा-झालावाड़ रोड पर स्थित कोटा हार्ट इंस्टीट्यूट अस्पताल में एक बार फिर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है. अस्पताल प्रशासन एक मरीज की मौत होने के बाद भी उसको वेंटिलेटर पर रखकर परिजनों से इलाज के नाम पर रूपए ऐंठ लिए. परिजनों को मामले का ज्ञान होने के बाद अस्पताल में जमकर हंगामा किया और अस्पताल संचालक की गिरफ्तारी की मांग की. जानकारी के अनुसार कोटड़ी निवासी धूलचंद को सीने में दर्द की शिकाय के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन मरीज की तबियत ज्यादा खराब होने पर परिजनों ने उसे रैफर करने की बात कही तो चिकित्सकों ने कोई जवाब नहीं दिया. इस दौरान मरीज ने दम तोड़ दिया, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने उसे वेंटिलेटर पर ले लिया और दवा व ईलाज के नाम पर पैसे ले लिए. परिजनों के हंगामे के बाद अस्पताल प्रशासन ने मरीज का मृत होना बताया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को परिजनों की शिकायत पर मोर्चरी में रखवाया और मामले की जांच शुरू कर दी.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2tfigu5
No comments:
Post a Comment