शहर में बंदरों का आतंक, एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल - hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, June 13, 2018

शहर में बंदरों का आतंक, एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल

चूरू शहर में इन दिनों बंदर जमकर उत्पात मचा रहे हैं. बंदरों ने एक ही परिवार के तीन लोगों पर हमला कर घायल कर दिया. बंदरों के आतंक की शिकायतों के बाद भी नगरपरिषद की नींद नहीं टूट रही है, जिसके चलते बंदर शहर में आतंक का प्रर्याय बन चुके हैं. चूरू के वार्ड संख्या 40 में पवन कुमार और उसके परिवार पर बन्दरों ने हमला किया. बंदरों के हमले मे पहले पवन कुमार की भांजी पर हमला किया, जिसे वे बंदर से छुड़ाने गए तो बंदरों ने उन पर भी हमला कर दिया. इन दोनों का बीच-बचाव करने आए पवन के भाई पर भी बंदरों ने हमला बोल दिया. सभी घायलों को राजकीय भरतिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लोगों का कहना है कि नगर परिषद बंदरों को पकड़ने में पूरी तरह से नाकाम है, बंदर शहर में आतंक मचा रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार आंखे मूंदे हुए हैं.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2l2YiyQ

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages