जोधपुर में सर्व ब्राह्मण समाज क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को महापौर घनश्याम ओझा व वरिष्ठ अधिवक्ता आनन्द पुरोहित के मुख्य आतिथ्य में हुआ. 17 से 23 जून तक खेली जाने वाली इस प्रतियोगिता में देश भर से ब्राह्मण समाज के विभिन्न घटकों की16 टीम भाग ले रही हैं. प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के रहने खाने की व्यवस्था आयोजन समिति द्वारा की जा रही है. आयोजन समिति के अध्यक्ष नथमल पालीवाल ने बताया कि उद्घाटन के दौरान डॉ. नगेन्द्र शर्मा, कन्हैयालाल पारीक, महेश जाजड़ा, महेंद्र उपाध्याय, किशन कुमार रतावा, श्रीकांत गौड़, सहित समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे. (चंद्रशेखर व्यास की रिपोर्ट)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2t1ZgzY
No comments:
Post a Comment