उदयपुर में हाईकोर्ट सर्किट बैंच की मांग के विरोध में जोधपुर के अधिवक्ताओं का आंदोलन 16वें दिन भी जारी रहा. अवकाशकालीन पीठ में भी अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार करते हुए उपस्थित नहीं दी. हाईकोर्ट में धरना स्थल पर मंगलवार को अधिवक्ताओं ने भजन कीर्तन कर सरकार को सदबुद्धि देने की ईश्वर से प्रार्थना की. अधिवक्ताओं की माने तो जब तक सरकार द्वारा गठित कमेठी को भंग नहीं किया जाता है और उदयपुर की मांग को खारिज नहीं किया जायेगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा. न्यायिक बहिष्कार के चलते हाईकोर्ट में अवकाशकालीन पीठ में पक्षकार स्वयं या उनके रिश्तेदार ही पैरवी कर रहे है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2Lqmdnc
No comments:
Post a Comment