उत्तर प्रदेश की उन्नाव पुलिस का एक कारनामा सामने आया है जिसमें पुलिस लापता छात्र को खोजने की बजाय पीड़ित परिवार से ही 50 हज़ार की डिमांड करने लगी. छात्र की हत्या की कहानी बताने वाली पुलिस छात्र की लाश तक बरामद नही कर पाई है. कहानी इस तरह है कि उन्नाव के बारासगवर थाना क्षेत्र में लगभग 8 महीने पहले सितंबर 2017 में इलाके के रहने वाले 16 वर्षीय आकाश का अपरहण हो गया था जिसके बाद आकाश के परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने मामले पर गंभीरता नही दिखाई. वहीं अपहरणकर्ताओं द्वारा फोन करके पीड़ित परिवार से 30 लाख रुपये की डिमांड किये जाने पर परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी और पुलिस फिरौती के लिए किए गए फोन का नम्बर और काल रिकार्डिंग भी पुलिस को दी. बताया जा रहा है कि इस मामले में बारासगवर थाने के एक इंस्पेक्टर को परिजनों से आकाश को खोजने के एवज में 50 हज़ार रुपये की डिमांड की. पुलिस की ज़्यादती यहीं नहीं रुकी. हत्या और लड़की का एंगल भी कहानी को दिया गया. पूरी कहानी देखें तफ्तीश में.from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/2sKWHC3
No comments:
Post a Comment