मध्य प्रदेश के ग्वालियर के छावनी इलाके का रहने वाला गौरीशंकर रावत 8 मई को गायब हो गया था. फिर 28 मई को मुरैना की पहाड़ियो में उसकी लाश मिली. लाश कंकाल का रूप ले चुकी थी और पुलिस तहकीकात में इस नतीजे पर पहुंची कि ये कंकाल गुमशुदा गौरीशंकर रावत का है. कहानी इस तरह है कि गौरीशंकर की पत्नी का प्रेम संबंध आॅफिसर नाम के व्यक्ति के साथ था और इसी संबंध के कारण पत्नी ने अपने पति के खिलाफ साज़िश रची. वह कोशिश कर रही थी लेकिन मकसद में कामयाब नहीं हो पाई. एक दिन उसके पति की तबीयत खराब हो गई तो उसने इलाज के बहाने अपने प्रेमी ऑफिसर के साथ पति को भेज दिया. प्रेमी ने अपने दोस्त धर्मवीर को इस कत्ल में शामिल किया जिससे बाकायदा दो लाख की सुपारी का सौदा तय हुआ था. इलाज के बहाने आॅफिसर और उसके दोस्त ने गौरीशंकर रावत को मौत के घाट उतार दिया. कैसे की थी पत्नी ने मारने की कोशिश? कैसे हुआ खुलासा? पूरी कहानी देखें तफ्तीश में.from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/2MgAKmx
No comments:
Post a Comment