जल स्वावलंबन कार्यक्रम के तहत रविवार को करौली जिला मुख्यालय स्थित शाही कुंड पर सुबह 6 बजे से 8 बजे तक पुलिसकर्मियों ने श्रमदान कर कुंड की साफ-सफाई की. जिला पुलिस अधीक्षक अनिल के नेतृत्व में जुटे पुलिस कर्मियों कुंड में भरी मिट्टी को बाहर निकाला. बारिश पूर्व की गई सफाई से यहां बारिश में जल का भंडार हो सकेगा. इससे पहले भी यहां एसपी ने नेतृत्व में तीन बार सफाई अभियान चलाया गया था. पुलिस की ओर से किए गए श्रमदान की लोग भी तारीफ कर रहे हैं.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2lgcTa4
No comments:
Post a Comment