उत्तर प्रदेश के एटा ज़िले में 12 मई से लापता एक युवक की हत्या किए जाने की खबर रजिस्टर्ड खत के जरिये मिलने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया. इस खत में कोतवाली देहात के अंबारी गॉंव में खेत में ट्यूबवेल के लिए खुदी हुई पाईप लाईन में शव होने की बात कही गई थी. मामले के मुताबिक मृतक के परिजनों को रजिस्ट्री मिलते ही वे आनन फानन मे पुलिस के पास पहुंचे और मामले की जानकारी दी. हरकत में आई पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची और जेसीबी के द्वारा खुदाई करवाई तो मृतक युवक का हाथ और पंजा पुलिस को मिला लेकिन शरीर का अन्य हिस्सा न मिल सका. इस मामले में युवक की हत्या के बाद उसके शव के टुकड़े कर उसे तेजाब से जलाया गया है. मृतक के परिजनों ने पुलिस पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि 12 मई से लापता युवक की गुमशुदगी तो पुलिस ने लिख ली थी, लेकिन उसे पुलिस ने ढूंढने का कोई प्रयास नहीं किया. पूरी कहानी देखें तफ्तीश में.from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/2xVi8FE
No comments:
Post a Comment