भीलवाड़ा में मंगलवार को वंचित लोकमंच ओर वाल्मीकी समाज ने सफाई कर्मचारी भर्ती में सभी समाजों को आरक्षण देने के विरोध में कार्य बहिष्कार करते हुए प्रदर्शन किया. नगर परिषद् से रेलवे स्टेशन चौराहे तक रैली निकाली गई. इसके बाद राज्य सरकार और मंत्रियों का पुतला फूंक कर नारेबाजी की गई. वंचित लोकमंच के प्रदेश सचिव रामदेव चन्नाल ने कहा कि वाल्मीकि समाज वर्षों से सफाई का कार्य ही करता आ रहा है.इससे हमारा भरण-पोषण होता है. हाल ही में राजस्थान सरकार ने सफाई कर्मचारी भर्ती में सभी समाज को आरक्षण दे दिया है. हम इसका विरोध करते हैं. (प्रमोद तिवाड़ी की रिपोर्ट)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2LZWp24
No comments:
Post a Comment