बीकानेर में मंगलवार को पुनर्मूल्यांकन शुल्क वृद्धि के खिलाफ एबीवीपी के कार्यकर्ता ने डूंगर महाविद्यालय में प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया और प्राचार्य को कुलपति के नाम का ज्ञापन सौंपा. पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मांगीलाल गोदारा ने बताया कि पूर्व में विश्वविद्यालय का पुनर्मूल्यांकन शुल्क 150 रुपए था, जिसको बढ़ाकर दोगुना यानी 300 रूपए कर दिया. जो कि छात्रहित के खिलाफ है. शुल्क वृद्धि को घटाकर पुन: 150 रुए नहीं की गई तो आगामी दिनों में प्रदर्शन किया जाएगा. शुल्क बढ़ोत्तरी को सभी वर्गों के छात्रों में रोष है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2yocY51
No comments:
Post a Comment