VIDEO- नोएडा: लुटेरों के साथ पुलिस की मुठभेड़, एक को लगी गोली - hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, June 29, 2018

VIDEO- नोएडा: लुटेरों के साथ पुलिस की मुठभेड़, एक को लगी गोली

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई एक मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी जबकि उसके साथी 3 बदमाश फरार होने में कामयाब हो गए. पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ने में सफलता भी हासिल की. कहानी के मुताबिक राम उर्फ भरत और उसके साथी संदीप उर्फ शक्ति को एसओजी की टीम और सैक्टर 20 थाने पुलिस ने सैक्टर 15 के गंदे नाले के पास से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया. जबकि इनके 3 साथी मौके से पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल हो गए. अस्ल में पुलिस टीम गोल चक्कर चौराहे पर चेकिंग कर रही थी तभी एसओजी प्रभारी वहां आए और बताया कि अशोक नगर की तरफ से कुछ बदमाशों द्वारा वारदात करने के लिए नोएडा आने का इनपुट मिला है. तभी पुलिस को एक कार दिखाई दी. चेकिंग के लिए रोके जाने पर ड्राइवर कार को लेकर चिल्ला रेजुलेटर की ओर भागा. इस दौरान कार गंदे नाला के पास कार पेड़ से टकरा गई और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू हो गई. क्या हुआ आगे मुठभेड़ में? देखें तफ्तीश.

from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/2tCPcgT

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages