राजस्थान के जोधपुर में सोमवार को भीड़ ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी. लोगों का आरोप था कि वो एक बच्ची का अपहरण करने की फिराक में था. मारपीट में घायल हुए युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका उपचार चल रहा है. जानकारी के अनुसार गुलजार पुरा क्षेत्र की नई सड़क के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था. इस दौरान लोगों को उस पर बच्ची का अपहरण करने शक हुआ. इसके बाद लोगों ने उसको पीटना शुरू कर दिया. (चंद्रशेखर व्यास की रिपोर्ट)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2MCrmcX
No comments:
Post a Comment