अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर उदयपुर में पांच दिवसीय जिलास्तरीय कार्यक्रमों का आगाज रविवार को फतहसागर पाल पर हुआ. सुबह योग गुरु संजय दीक्षित के सान्निध्य में सैकड़ों लोगो ने योग किया. कार्यक्रम के दौरान महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.उमा शंकर शर्मा और सुखाड़िया विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. जेपी शर्मा द्वारा घर-घर योग जागरूकता पत्रक वितरण वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. 5 दिवसीय कार्यक्रमों के तहत योग जागरूकता रैली, घर-घर योग जागरूकता पत्रक वितरण सहित कई कार्यक्रम होंगे. 21 जून को अंयोग दिवस पर शहर के गांधी ग्राउंड में हजारों लोग योग करेंगे. (सतीश शर्मा की रिपोर्ट)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2JTdZDA
No comments:
Post a Comment