बंगले में तोड़फोड़ को लेकर यूपी सरकार ने अखिलेश यादव पर पलटवार किया है. यूपी सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने अखिलेश यादव से पूछा है कि जिस पैसे से उन्होंने बंगला बनवाया था क्या वो उनका निजी था. साथ ही सिद्धार्थनाथ सिंह ने चुटकी लेते हुए कहा कि चोर की दाढ़ी मे तिनका है इसलिए अखिलेश तिलमिला गए हैं. इससे पहले बंगले में तोड़फोड़ विवाद पर अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ़्रेंस कर BJP पर खुद को बदनाम करने का आरोप लगाया. अखिलेश ने आरोप लगाया कि पानी की एक टोंटी के लिए मुझे बदनाम किया जा रहा है. अखिलेश ने दावा किया उपचुनाव की हार से बीजेपी बौखला गई है. इस बीच खबर ये भी है कि अखिलेश यादव पर राज्य की संपत्ति को नुकसान पहुँचाने के मामले में कार्रवाई हो सकती है. विडियो देखें.from Latest News उत्तर प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2y5XTVR
No comments:
Post a Comment