कुल्लू जिला में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जिलाभर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कुल्लू जिला के उपायुक्त यूनुस ने भुंतर के सैनिक चौक पर स्थानीय लोगों व पर्यटकों को पौधे बांटकर पर्यावरण सरंक्षण का संदेश दिया और सैंकड़ो पौधे वितरित किए. इस अवसर पर कुल्लू शहर में दर्जनों निजी व सरकारी स्कूलों के छात्र छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों से पर्यावरण को बचाने की अपील की. जिलाभर के निजी व सरकारी स्कूलों के आंगन में बच्चों व स्टाफ ने पौधा रोपण किया. विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला में जनता ने गांव व शहर में पर्यावरण संजोने के लिए जगह जगह पर पौध रोपण किया.from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/2xIZpwS
No comments:
Post a Comment