VIDEO- कटिहार: दहेज के लालच में हत्या, लाश ठिकाने लगाने की कोशिश - hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, June 29, 2018

VIDEO- कटिहार: दहेज के लालच में हत्या, लाश ठिकाने लगाने की कोशिश

बिहार के कटिहार ज़िले में दहेजलोभियों द्वारा एक महिला को मौत के घाट उतारे जाने का मामला सामने आया है. इतना ही नहीं बल्कि हत्या के बाद महिला की लाश को ठिकाने लगाने की कोशिश भी हत्यारों ने ​की लेकिन ऐन मौके पर उन्हें पकड़ लिया गया. कहानी इस तरह है कि ज़िले में कुसुम नाम की एक युवती की शादी 7 साल पहले मनोज नाम के युवक से हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद तक सब ठीक रहा लेकिन इसके बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग कुसुम को दहेज की मांग के चलते प्रताड़ित करने लगे. आएदिन के झगड़ों और कहासुनी के बावजूद कुसुम या उसके मायके पक्ष को यह नहीं पता था कि ससुराल पक्ष दहेज का इतना लालची हो जाएगा कि कुसुम को मौत के घाट उतार देगा. कुसुम की हत्या के बाद उसके मायके को जैसे ही सूचना मिली, वैसे ही लाश को ठिकाने लगाने की कोशिश कर रहे कुसुम के ससुराल पक्ष के लोगों को पकड़ लिया. कैसे हुई हत्या और कैसे पकड़े गए हत्यारे? पूरी कहानी देखें तफ्तीश में.

from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/2yGhFri

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages