अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के राज्यस्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों का समीक्षा करने के लिए चिकित्सा मंत्री कालीचरण सर्राफ गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर कोटा पहुंचे. प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की. पत्रकारो से मुखातिब होते हुए मंत्री कालीचरण ने बताया कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भी कार्यक्रम में बुलवाने के प्रयास किए जा रहे हैं. वहीं मुख्यमंत्री वसुधरा राजे ओर योगगुरू बाबा रामदेव इस कार्यक्रम में शिकरत करेंगे.योग दिवस कार्यक्रम के लिए आयुर्वेद चिकित्सा विभाग के प्रमुख शासन सचिव को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है. (शाकिर अली की रिपोर्ट)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2JsBHWT
No comments:
Post a Comment