VIDEO- जबलपुर: पत्नी कहती है कि पति को मारा नहीं, वध किया - hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, June 22, 2018

VIDEO- जबलपुर: पत्नी कहती है कि पति को मारा नहीं, वध किया

मध्य प्रदेश के जबलपुर ज़िले में एक महिला ने अपने पति को मारने के लिए दो महीने तक कातिल की तलाश की और फिर उसने अपने रिश्तेदारों की मदद से दो लोगों को हायर कर लिया और अपने पति पर जानलेवा हमला करवाया. जबलपुर के कृतिका अपार्टमेंट के चौथे फ्लोर पर बने इस घर से चीखने चिल्लाने की आवाज़ें आ रही थीं. यहां इस शख्स का कत्ल हुआ था. मकतूल की बीवी और बेटी उसकी लाश के पास रो रहे थे. ओमती इलाका के भवंरताल गार्डन के पास कृतिका अपार्टमेंट में डॉ. शफत उल्लाह खान की हत्या कर लूट करने की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस को पहली नज़र में मामला लूट के बाद हत्या का लगने लगा लेकिन चंद रोज बाद ही इस मर्डर में चौंकाने वाला खुलासा हुआ. एक महिला ने अपनी भतीजी के साथ मिलकर अपने शौहर को मारने की पूरी साजिश रची और अय्याश डॉक्टर शौहर का कत्ल करवा दिया. पूरी कहानी देखें तफ्तीश में.

from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/2tmNJKQ

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages