धौलपुर जिले के बसेड़ी थाना इलाके के जारगा गांव में बीती रात दहेज़ की खातिर 25 वर्षीय विवाहिता की ससुराल वालों ने गला दबाकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देकर आरोपी घर से फरार हो गए. सुबह मृतका के पीहर पक्ष को घटना की जानकारी हुई. पीहर पक्ष ने पुलिस को सूचित कर मौके पर बुला लिया और मृतका का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों ने कब्जे में ले लिया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्द कर जांच शुरू कर दी है. मृत विवाहिता के भाई योगेश ने बताया कि उसने बहन सुषमा की शादी दो वर्ष पूर्व गांव जारगा निवासी शैलेन्द्र के साथ हैसियत के अनुसार दान दहेज़ देकर की थी. लेकिन शादी के दो माह बाद ही ससुरालीजन सुषमा से दहेज़ की मांग कर दबाव बनाने लगे. ससुराल वाले आए दिन उससे मारपीट भी करते थे. ससुरालीजनों का जब दबाब अधिक बड़ा तो पंच पटेलों को लेकर पंचायत भी हुई. लेकिन ससुराल वालों का सुषमा को मारना पीटना बंद नहीं हुआ. सोमवार की रात को भी उसे मारा-पीटा और गला दबाकर हत्या कर दी. आरोप में कहा गया है कि पति शैलेन्द्र, सास गुड्डी, ननद आरती, ननद सोनम, ससुर सुरेश, चाचा रामनिवास आदि ने मिलकर उसकी हत्या की.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2ugbkwY
No comments:
Post a Comment