मानसिंह अस्पताल में मरीजों को बेड पर ही मिलने लगा गरमागरम दूध - hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, July 18, 2018

मानसिंह अस्पताल में मरीजों को बेड पर ही मिलने लगा गरमागरम दूध

राज्य के सबसे बड़े सवाई मानसिंह अस्पताल में मरीजों को गर्म और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं. मरीजों को दवा ही नहींं बल्कि भोजन भी समय पर और पौष्टिकता से भरपूर मिले इसके लिए नई ट्रालियां, बर्तन, डीप फ्रीजर और किचन का रिनोवेशन शुरू कर दिया गया है. भोजन की गुणवत्ता बनी रहे इसके लिए नई मशीनें लगाई जा रही हैं. मरीजों की सबसे बड़ी दुविधा यह थी कि उन्हें अस्पताल की ओर से दूध की आधा लीटर की थैली तो मिल जाती थी, लेकिन उसे मरीज को देने के लिए गर्म करवाने के लिए अस्पताल के बाहर ढाबों पर चक्कर काटने पड़ते थे. लेकिन अब नई व्यवस्था यह की गई है कि मरीज को दोनों वक्त गर्म दूध गिलास में बेड पर ही सप्लाई हो. ऐसे में अब परिजन को दूध गर्म करने की परेशानी खत्म हो गई है. हॉट केस में भोजन रखने से खाना किचन से बेड तक गर्म ही पहुंच रहा है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2mqYMPP

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages