अजमेर में नगर निगम ने होटल और फैक्ट्री को किया सीज - hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, July 10, 2018

अजमेर में नगर निगम ने होटल और फैक्ट्री को किया सीज

अजमेर नगर निगम ने सोमवार को शहर के विभिन्न इलाकों में कार्रवाई करते हुए अवैध ढंग से चल रहे होटल और फैक्ट्री को सीज किया और अतिक्रमण को हटाया. निगम ने सबसे पहले डिग्गी बाजार स्थित होटल डायमंड के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे सीज किया. निगम प्रशासन ने बताया कि होटल मालिक ने जिस जगह पर होटल बनवाया वहां पर आवासीय नक्शा दिखाकर इसका निर्माण करवाया और इस जगह को व्यवसायिक रूप में काम में ले रहा था. निगम ने होटल मालिक को इस संबंध में नोटिस भी जारी किया लेकिन कोई जवाब नहीं देने की वजह से सोमवार को इसे सीज कर दिया गया. निगम ने एक फैक्ट्री को भी इसी आधार पर सीज किया. शहर में जगह-जगह अतिक्रमण कर चल रही दुकानों को भी जेसीबी मशीन से हटाकर जगह को खाली कराया गया. इस कार्रवाई में निगम प्रशासन के साथ पुलिस जाब्ता भी तैनात रहा.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2NAs0IJ

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages