नौकरी के लिए जयपुर में दंत चिकित्सकों ने निकाली रैली - hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, July 11, 2018

नौकरी के लिए जयपुर में दंत चिकित्सकों ने निकाली रैली

प्रदेश में प्राथमिक चिकित्सा केन्द्रों पर नए पद सृजित कर दंत चिकित्सकों को भर्ती करने की मांग को लेकर मंगलवार को राजधानी जयपुर में रैली निकाली गई और धरना दिया गया. बेरोजगार दंत चिकित्सक संगठन के बैनर तले निकाली गई इस रैली में प्रदेश के सभी जिलों से आए प्रतिनिधि शामिल हुए. अध्यक्ष डॉ संदीप मीणा ने राज्य सरकार पर दंत चिकित्सकों की अनदेखी करने का आरोप लगाया. डॉ मीणा ने कहा कि प्रदेश में ओरल हेल्थ के लिए यह जरूरी है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर करीब एक हजार नए पद सृजित किए जाएं. हर साल राज्य के विभिन्न डेंटल कॉलेजों से डिग्री लेकर डेंटिस्ट निकल रहे हैं, लेकिन इन्हें सरकारी सेवा में आने का अवसर नहीं दिया जा रहा है. वर्तमान में राज्य में 113 अस्पताल, 194 डिस्पेंसरी, 587 सीएचसी और करीब 2300 पीएचसी हैं जिनमें केवल 370 दंत चिकित्सक ही नियुक्त किए गए हैं.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2zsxT7E

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages