खोदी गई सड़कों की मरम्मत नहीं होने पर लोगों ने किया रोड जाम - hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, July 29, 2018

खोदी गई सड़कों की मरम्मत नहीं होने पर लोगों ने किया रोड जाम

टोंक जिला मुख्यालय पर आरयूआईडीपी ने सीवरेज व पेयजल लाइन बिछाने को लेकर की जा रही बेतरतीब खुदाई व खोदी गई सड़कों को समय पर मरम्मत नहीं करने के विरोध में वार्ड नंबर 29 के लोगों का गुस्सा फूट गया . जिला प्रशासन व नगर परिषद को समस्या से कई बार अवगत कराने के बाद भी किसी तरह की राहत नहीं मिलते देख स्थानीय लोगों ने धन्ना-तलाई बस स्टैंड मार्ग को वाहन खड़ा कर व सड़क पर धरना दे लगभग एक घंटे के लिए जाम कर दिया. सूचना पाकर पुरानी टोंक व कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन स्थानीय लोग जिम्मेदार अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे. बाद में यहां वृत्ताधिकारी डॉ. हरि प्रसाद सोमानी भी मौके पर पहुंचे और वार्ड पार्षद विकास लोदी व अन्य लोगों के साथ बातचीत कर जाम को खुलवा दिया.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2K19cyZ

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages