चाची बता रही हैं कब और क्यों खत्म कर लेना चाहिए कोई भी रिश्ता? - hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, July 17, 2018

चाची बता रही हैं कब और क्यों खत्म कर लेना चाहिए कोई भी रिश्ता?

चंट चाची कहती हैं कि कोई भी रिश्ता किसी एक्सपायरी डेट के साथ नहीं आता. लेकिन जब ये सिग्नल मिलने लग जाएं, तो रिश्ते को बेझिझक खत्म कर देना चाहिए. कौन से हैं ये सिग्नल? 1. पहला सिग्नल है रिश्ते का बढ़ता बोझ. जब लगे कि रिश्ते को बेवजह ढो रहे हैं, उसे खत्म कर लेना चाहिए. रिश्ता है भाई, कोई आटे की बोरी नहीं. 2. जब हंसी से ज्यादा बढ़ जाए रोना-धोना. हर रिश्ते का पहला मकसद होता है कि दोनों लोग खुश रहें. लेकिन अगर किसी रिश्ते में सिर्फ रोना-धोना बचा हो और प्यार ना के बराबर हो, तो उस रिश्ते को खत्म कर देना चाहिए. 3. जब सामने वाले की नजर तुमसे ज्यादा तुम्हारे पैसे पर हो, तो दूरी बनाना ही बेहतर है. 4. किसी भी रिश्ते में मार-पीट और गली-गलौज बिलकुल नहीं चलेगा. अगर तुम्हारा पार्टनर हाथ उठाए या गालियां दे तो पुलिस में शिकायत करो और निकल लो. 5. जब बार-बार सॉरी बोलने के बाद भी वो कहीं और चक्कर चलाए. अगर पार्टनर वफादार ना हो तो ऐसे रिश्ते का क्या फायदा. टाटा करो और निकल लो, उससे बेहतर ही कोई मिलेगा.

from Latest News लाइफ़ News18 हिंदी https://ift.tt/2L0yxi7

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages