अलवर में वन विभाग ने पंसारी की दुकान से बरामद किया हाथी दांत का चूरा - hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, July 11, 2018

अलवर में वन विभाग ने पंसारी की दुकान से बरामद किया हाथी दांत का चूरा

अलवर शहर में पीपुल्स फ़ॉर एनिमल नाम के एनजीओ की शिकायत पर एक नामी पंसारी की दुकान में वन विभाग ने छापेमारी कर हाथी दांत का चूरा बरामद किया है. जिसके सैंपल जांच के लिए भिजवा दिया गया है. शहर के पंसारी बाजार में सोमवार की शाम को अचानक वन विभाग की एक टीम ने प्रमुख व्यवसायी पूरण पंसारी की दुकान पर छापा मारकर व्यापारी व उसके नौकर को हिरासत में लिया. पीपुल्स फॉर एनीमल संस्था के एक कार्यकर्ता ने आरोप लगाया था कि इस दुकान पर वन्यजीवों के अंग रखे जाते हैं. कार्रवाई के दौरान टीम को मौके से पाउडर सहित कुछ अन्य सामग्री मिली है, पाउडर को हाथी दांत का बताया जा रहा है. हालांकि जांच के बाद ही पता लगेगा कि बरामद किया गया पाउडर हाथी दांत का है या नहीं. वन विभाग की टीम रात 11 बजे तक कार्रवाई करती रही. रात करीब 12 बजे आरोपियों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद मुचलके पर छोड गया. वन विभाग की ओर से वीडियोग्राफी भी कराई गई है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2L16dIl

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages