एनएसयूआई ने स्पीड ब्रेकर के लिए कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन - hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, July 10, 2018

एनएसयूआई ने स्पीड ब्रेकर के लिए कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

अजमेर के महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय के बाहर स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर सोमवार को छात्र संगठन एनएसयूआई ने जिला कलेक्ट्रेट पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और अपनी मांग को लेकर जिला कलेक्टर आरती डोगरा को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में बताया गया कि विश्वविद्यालय के बाहर स्पीड ब्रेकर नहीं होने की वजह से वहां से गुजरने वाले वाहन तेज गति से जाते है जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं . उन्होंने कहा कि अपनी मांग को लेकर उन्होंने प्रशासन को कई बार अवगत कराया है लेकिन प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया. छात्रों ने मांग पूरी नहीं होने पर आगे आंदोलन की चेतावनी दी है. साथ ही 1 अगस्त को होने वाले दीक्षांत समारोह में राज्यपाल का घेराव करने की चेतावनी दी है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2znEJLt

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages