आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर किया प्रदर्शन - hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, July 11, 2018

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर किया प्रदर्शन

डूगरपुर जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ की ओर से विभिन्न मांगो को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर धरना-प्रदर्शन किया गया . भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले आयोजित धरने में जिलेभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की. आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे लम्बे समय से सरकार से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्यकर्मी घोषित करने की मांग कर रही हैं लेकिन सरकार की ओर से इस सम्बन्ध में कोई कदम नहीं उठाया गया है. उन्होंने कहा कि पडोसी राज्य एमपी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ को 15 हजार रुपए प्रति माह मानदेय दिया जाता है लेकिन राजस्थान में सिर्फ छह हजार रुपए ही मानदेय दिया जा रहा है. इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर को सीएम के नाम ज्ञापन देकर राज्यकर्मी घोषित करते हुए न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपए देने की मांग की. मांग पूरी नहीं होने पर आन्दोलन करने की चेतावनी भी दी है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2Jcj2hg

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages