बीकानेर में सोमवार को राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ रेसला ने वेतन कटौती व वसूली आदेश के विरोध में धरना दिया और प्रदर्शन करते हुए आदेश वापस लेने की मांग रखी. रेसला के प्रदेशाध्यक्ष मोहन सिहाग के अनुसार, सरकार व्याख्याताओं के विरोध में एक के बाद एक आदेश जारी कर रही है. उन्होंने कहा कि वेतन कटौती को लेकर कैबिनेट कमेटी का निर्णय नहीं आने से पहले निदेशालय के वित्तीय सलाहकर ने एक आदेश जरी किया है जिससे वेतनमान में भेद हो गया है. उन्होंने कहा कि रिकवरी आदेश से प्रत्येक व्याख्याता के डेढ़ लाख से तीन लाख तक कि रिकवरी निकाली जा रही है जबकि वित्त विभाग से इसकी कोई स्वीकृति नहीं ली गई है. जिससे सभी कर्मचारियों में रोष है और रेसला सभी संगठनों को साथ लेकर आदेश वापस नहीं लेने तक आंदोलन करेगी. इस धरने में प्रदेश भर से आए व्याख्याताओं ने भाग लिया.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2u3XpuY
No comments:
Post a Comment