VIDEO- लखीसराय: एक परिवार के 5 सदस्यों ने की सामूहिक आत्महत्या? - hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, July 4, 2018

VIDEO- लखीसराय: एक परिवार के 5 सदस्यों ने की सामूहिक आत्महत्या?

बिहार के लखीसराय ज़िले में एक मज़दूर द्वारा अपने पूरे परिवार के साथ मौत को गले लगा लेने का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. मृतकों में मज़दूर और उसकी पत्नी के साथ ही बच्चे भी शामिल हैं. आखिर किन हालात के चलते इस शख्स ने ऐसा कदम उठाया? कहानी इस तरह है कि ज़िले के एक गांव में तब सनसनी फैल गई जब एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिले. पंकज बाहर रहकर मज़दूरी का काम करता था. घटना के दो दिन पहले ही पंकज अपने घर लौटा था. घटना के बाद दिन में इस घर में जब लोगों ने सन्नाटा पसरा देखा तो उन्हें किसी अनहोनी का शक हुआ क्योंकि बच्चों का शोर नहीं था. स्थानीय लोगों ने देखा कि घर के अंदर तीन बच्चों सहित पंकज और उसकी पत्नी के शव अलग—अलग जगह पड़े हुए थे. पंकज के गले में फांसी का फंदा देखकर थ्योरी यह है कि पंकज ने पूरे परिवार को मौत देकर खुदकुशी की. यह सामूहिक आत्महत्या का मामला है या हत्या का? पूरी कहानी देखें तफ्तीश में.

from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/2KETWwh

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages