VIDEO- एटा: होटल के कमरे में पत्नी की हत्या - hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, July 3, 2018

VIDEO- एटा: होटल के कमरे में पत्नी की हत्या

उत्तर प्रदेश के एटा ज़िले में एक पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. आरोपी ने इस हत्याकांड को अंजाम एटा पहुंचकर एक होटल के कमरे में दिया और मामले का दिलचस्प मोड़ यह है कि हत्या के बाद आरोपी ने खुद थाने जाकर अपना जुर्म कबूल करते हुए आत्मसमर्पण कर दिया. कहानी के मुताबिक आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र के गोबर चौकी के समीप रहने वाला संजीव अपनी पत्नी ममता के साथ एटा पहुंचा. उसने शहर कोतवाली क्षेत्र के राधे श्याम पैलेस होटल में कमरा लिया. कमरा नम्बर 306 में रुके पति पत्नी के बीच देर रात्रि पारिवारिक मसले को लेकर विवाद हो गया और पति संजीव ने अपनी पत्नी ममता की गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या के बाद शहर कोतवाली पहुंचकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. करीब 12 वर्ष पूर्व दोनों की शादी हुई थी और दोनों की 11 वर्षीय एक बेटी और 8 साल का एक बेटा है. क्या है पूरी कहानी और क्या है कत्ल की वजह? जानने के लिए देखें तफ्तीश.

from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/2Nh67xP

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages