बिहार के कटिहार ज़िले में एक महीने पहले एक युवक की लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया था, अब इस मामले में खुलासा हुआ है. एक महीने बाद पुलिस ने इस हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए बताया है कि हत्या के पीछे नाजायज़ संबंधों का होना सामने आया है. कहानी कुछ इस तरह है कि ज़िले के एक गांव का रहने वाला अर्जुन कत्ल किए जाने से एक दिन पहले से ही घर से गायब था. अर्जुन एक टोली के साथ गांजा पीने का शौकीन था. इसी टोली का एक शख्स राजकुमार उस शाम अर्जुन को बुलाकर ले गया था. अर्जुन ने उस टोली के साथ बरांडी नदी के किनारे गांजा पिया और टोली के एक साथी बिन्ना ने गांजा पीने के बाद अर्जुन को गोली मार दी. राजकुमार उस शाम के बाद से ही फरार था. इसे गिरफ्तार करने में पुलिस को काफी समय लगा और पकड़ में आने के बाद राजकुमार ने कहानी पुलिस को बताई कि बिन्ना ने अवैध संबंधों के शक के चलते अर्जुन को गोली मारी. क्या है पूरी कहानी? जानने के लिए देखें तफ्तीश.from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/2KtUHsD
No comments:
Post a Comment