उत्तर प्रदेश के भदोही में करीब तीन हफ्ते पहले हुए हत्याकांड के सिलसिले में खुलासा हो गया है और कत्ल करने की तरकीब से लेकर वजह तक सब कुछ सामने आने की बात कही जा रही है. इस मामले में शव बरामद करने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया है. कहानी इस तरह है कि बीती 8 जून को दुर्गागंज थाना क्षेत्र के गड़ौरा निवासी आकाश पटेल अचानक घर से गायब हो गया. परिजनों ने इसकी सूचना थाने में देकर गुमशुदगी दर्ज करवाई थी. काफी दिनों तक आकाश के न मिलने पर क्राइम ब्रांच ने शक के आधार पर दो युवकों से पूछताछ की, जिसमें हत्याकांड का खुलासा हो गया. दरअसल यह खूनी साजिश महीनों से अनिल बिन्द बना रहा था. अनिल का गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग था जिसका विरोध आकाश किया करता था और कुछ महीनों पहले मृतक ने अनिल को सरेराह पीटा भी था. इसी बेइज्जती का बदला लेने के लिए अनिल ने पूरी साजिश रची. कैेसे की अनिल ने आकाश की हत्या? पूरी कहानी के लिए देखें तफ्तीश.from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/2ILu1hs
No comments:
Post a Comment