एनसीसी अधिकारी के तबादले के विरोध में एबीवीपी ने किया प्रदर्शन - hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, August 3, 2018

एनसीसी अधिकारी के तबादले के विरोध में एबीवीपी ने किया प्रदर्शन

भीलवाड़ा के सेठ माणिक्‍य लाल वर्मा महाविद्यालय में गुरुवार को एनसीसी अधिकारी के ट्रांसफर के विरोध में एबीवीपी और एनसीसी के छात्र कॉलेज की छत पर चढ़ गए. इस दौरान छात्रों ने परिसर में टायर जलाकर जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया. मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने छात्रों को नीचे उतारा और समझा-बुझा करके मामले को शांत करवाया. छात्रों ने ट्रांसफर नहीं रुकने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है. एबीवीपी के जिला संयोजक शंकर लाल गुर्जर ने कहा कि महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी डॉ.आर.एस.यादव का ट्रांसफर अन्‍य जगह पर हो गया. जिसके कारण यहां के एनसीसी छात्रों का भविष्‍य अंधकारमय हो जाएगा. यदि उनका ट्रांसफर नहीं रोका जाता है तो विद्यार्थी परिषद् उग्र आंदोलन करेगी.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2vaqQMo

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages