राजस्थान में छात्र संघ के चुनाव हो रहे हैं और इसके लिए छात्र नेता जगह- जगह अपने बैनर- पोस्टर लगा रहे हैं. यह देखते हुए जयपुर में संपत्ति विरूपण निवारण अभियान शुरू किया गया है. इसके तहत नगर निगम और पुलिस कमिश्नरेट की संयुक्त टीम ने कार्रवाई शुरू की है. जवाहर लाल नेहरू मार्ग समेत विभिन्न स्थाऩों से बैनर- पोस्टर हटाए जा रहे हैं. खास तौर से छात्र नेताओं के बैनर और पोस्टर हटाए जा रहे हैं. ऐसा लिंगदोह कमेटी की रिपोर्ट की अनुपालन की कवायद के तहत किया जा रहा है. इसके तहत शहर को बदरंग करने वाले छात्र नेताओं के खिलाफ कार्रवाई होगी और उन्हें चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित करने के लिए विश्वविद्यालय को पत्र लिखा जाएगा.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2PAjla3
No comments:
Post a Comment