जोधपुर में बीच सड़क पर बिना चालक दौड़ा तांगा - hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, August 4, 2018

जोधपुर में बीच सड़क पर बिना चालक दौड़ा तांगा

जोधपुर शहर के राईकाबाग बस स्टैंड के बाहर पावटा सर्किल से लेकर पुलिस लाइन रोड तक एक तांगा बिना तांगे वाले के ही सरपट दौड़ता नजर आया. तांगे की गति इतनी तेज थी कि एक बारगी नजदीक से निकला तो भी पता नहीं चलता कि इसे चलाने वाला कोई है या नहीं. हुआ यूं कि शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे पावटा सर्किल पर सवारी उतार कर उनसे रुपए ले रहा था. उसी दौरान घोड़ा अपने आप ही रवाना हो गया. एक दम पावटा ब्रिज पर तेज दौड लगानी शुरू कर दी. अचानक घोडा दौडा तो तांगा मालिक हतप्रभ रह गया. वह उसके पीछे वाहन लेकर रवाना हुआ. इस दौरान तांगे के पीछे चल रहे एक अन्य बाईक सवार ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया. बीच में कई जगह ऐसे हालात बने कि वह किसी वाहन चालक से भिड़ जाए लेकिन घोड़ा आराम से निकलता गया. अंतत पुलिस लाइन के पास भुवाल वाटिका के पास जाकर रुक गया. वह भी इसलिए कि इसके आगे सिवरेज का काम चल रहा था.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2verLvi

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages