यदि शिक्षक ही शिक्षा के मंदिर में नशे की हालात में मिले तो वहां पढ़़ने वाले बच्चों का भविष्य कैसे निखरेगा. चित्तौड़गढ़ जिले के होड़ा क्षेत्र स्थित सरकारी विद्यालय अर्जुन गुर्जर नामक अध्यापक आए दिन नशे की हालात में अन्य शिक्षकों और विद्यार्थियों से अभद्र व्यवहार करता है. बुधवार को तो शिक्षक ने सारी हदें पार करते हुए विद्यालय प्रांगण में बने चबूतरे पर ही शराब का सेवन कर नशे में धुत होकर वहीं लेट गया. जिसकी हरकतों को बच्चे और ग्रामीण मोबाइल में कैद करते नजर आए. इस मामले में उच्चाधिकारियों को भी कई बार अवगत कराने के बावजूद शिक्षक को हटाने की कार्रवाई नहीं की गई, ऐसे हालात का असर छात्रों के भविष्य पर भी पड़ना स्वाभाविक है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2wvQjj7
No comments:
Post a Comment