महिला कांग्रेस ने चूड़ियां लेकर सिक्‍योर मीटर्स के खिलाफ किया प्रदर्शन - hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, August 19, 2018

महिला कांग्रेस ने चूड़ियां लेकर सिक्‍योर मीटर्स के खिलाफ किया प्रदर्शन

भीलवाड़ा में सिक्‍योर मीटर्स कंपनी का विरोध खत्‍म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. बिजली के बिलों में वृद्धि के कारण शहरवासियों में रोष व्‍याप्‍त है. इसी क्रम में शनिवार को महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता चूड़ियां लेकर सिक्‍योर कंपनी पहुंचीं और जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान कई बार पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तनातनी भी हो गई. महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्‍यक्ष रेखा हिरण ने कहा कि सिक्‍योर कंपनी शहर में मनमाने ढंग से बिल दे रही है. जिसके दो माह का बिल एक माह में ही आ रहा है. इसके विरोध में आज हम कंपनी के अधिकारियों को चूडियां पहनाने के लिए आए हैं. इस दौरान कंपनी के अधिकारी बाहर नहीं आए जिससे महिलाएं आक्रोशित हो गईं और उन्‍होंने सड़क पर बैठकर नारेबाजी करनी शुरू कर दी.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2w2k1gr

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages