सूरतगढ़ में पुलिस ने जब्त किया गौवंश लदा कंटेनर - hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, August 9, 2018

सूरतगढ़ में पुलिस ने जब्त किया गौवंश लदा कंटेनर

श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ में राजियासर पुलिस ने मंगलवार की रात 19 गौवंश लदे बंद बॉडी वाला कंटेनर जब्त किया है. कंटेनर सवार एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. पुलिस के अनुसार 1 केएसआर निवासी रामकिशन ने रात करीब एक बजे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 62 पर विजयनगर फाटक के पास से सूचना दी कि ट्रक नंबर आरजे-05- 02726 को रोक रखा है, जिसमें गौवंश भरे हुए हैं. मौके पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर को खोलकर देखा तो 19 गौवंश को बेरहमी से ठूंसकर रखा था. ये गौवंश पंजाब क्षेत्र से लादकर बीकानेर के रास्ते कहीं ले जाए जा रहे थे. इसके बाद पुलिस ट्रक को थाने ले आई व ट्रक सवार रणजीत सिंह जाट को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया. वह गुरदासपुर (पंजाब) के सिलवाला खुर्द का निवासी है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2vNtSpo

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages