आगरा जिले में शनिवार को हुए एक पुलिस मुठभेड़ में 25 हज़ार इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया. मुठभेड़ के दौरान घायल हुए इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. बदमाश की शिनाख्त राहुल के रूप में हुई है, उसके पास से पुलिस ने लूट के तीन लाख रुपये से अधिक का कैश भी बरामद किया है. शातिर बदमाश राहुल थाना पिनाहट क्षेत्र के भदरौली गांव में एक लूट की वारदात में शामिल था. पुलिस लूटपाट में शामिल 6 बदमाशों को अब तक जेल की सलाखों के पीछे भिजवा चुकी है. राहुल एक बेहद शातिर किस्म का बदमाश बताया जा रहा है, जिस पर दर्जन भर से अधिक केस विभिन्न थानों में दर्ज हैं.from Latest News उत्तर प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2MFhEGD
No comments:
Post a Comment