VIDEO: BHU के बिड़ला और अय्यर छात्रावास के छात्रों में चले ईंट, पत्थर - hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, September 13, 2018

VIDEO: BHU के बिड़ला और अय्यर छात्रावास के छात्रों में चले ईंट, पत्थर

बीएचयू में प्रशासनिक चुस्ती के तमाम दावे भले ही किये जा रहे हों लेकिन बीएचयू में बवाल रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं. बुधवार को बीएचयू के बिड़ला और अय्यर छात्रावास के बीच जमकर मारपीट हुई. ईंट, पत्थर चले और जमकर बवाल हुआ. इस घटना में दर्जन भर बाइकें क्षतिग्रस्त हो गई और आधा दर्जन छात्र घायल हो गए. दो घायल छात्रों को ट्रामा सेंटर ले जाया गया है. घटना के बाद मौके पर पहुंची चीफ प्राक्टर ने छात्रों से घटना की जानकारी ली. परिसर में सुरक्षा के मद्देनजर फोर्स की तैनाती कर दी गई है, स्थिति नियंत्रण में है. आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों से बीएचयू के माहौल में सरगर्मी है. अचानक ईंट, पत्थर चलने लगे तो अफरा-तफरी मच गई. घटना में दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए.

from Latest News उत्तर प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2OfHDVR

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages