आगरा में एक घर में भीषण आग लगने से लाखों का कीमती जल गया. आग लगने की ये घटना थाना सिकंदरा क्षेत्र के सेक्टर 11 में हुई. घनी आबादी के बीच इस घर में आग लगने से चारों ओर हड़कंप मच गया. आग इतनी भीषण थी कि तुरंत ही फैली और घर में खड़ी कार और बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. मिनटभर में दोनों गाड़ियां धू-धूकर जल गईं. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के लोगों की लंबी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी. मामले की जांच की जा रही है ताकि आग लगने की वजह तक पहुंचा जा सके. (रिपोर्ट- आरिफ खान)from Latest News उत्तर प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2zyslGQ
No comments:
Post a Comment