VIDEO: गंगा के किनारे बसे कानपुर के सभी गांवों में घुसा पानी - hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, September 6, 2018

VIDEO: गंगा के किनारे बसे कानपुर के सभी गांवों में घुसा पानी

कानपुर में गंगा नदी के किनारे स्थित कालोनियों में बाढ़ का पानी पसरता जा रहा है. कानपुर में गंगा के किनारे बसे सभी गांवों में बाढ़ का पानी पहुंच गया. सैकड़ों परिवारों को अपना घर छोड़ना पड़ा है और प्रभावित परिवार खुद ही तिरपाल लगा कर बैराज के किनारे रहने को मजबूर हैं. प्रशासनिक स्तर पर बने राहत कैंप पर्याप्त नहीं हैं जिसके कारण ग्रामीणों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है. जिला प्रशासन का कहना है कि वह लगातार गंगा के बढ़ते जलस्तर पर नजर बनाये हुए है, जो भी गांव प्रभावित हुए हैं उनको एक-एक कर खाली कराया जा रहा है. राहत कैम्पों के बाहर खाने का भी इंतजाम किया गया है, हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों के ये दावे खोखले नजर आ रहे हैं.

from Latest News उत्तर प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2CmHAGj

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages