मुज़फ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र के भौकारेहड़ी गांव में बुधवार को इंटरमीडिएट कॉलेज में एक 11 वीं कक्षा के अनुसूचित जनजाति के छात्र सोनू को मामूली बात पर सवर्ण जाति के 12वीं कक्षा के छात्र निशांत ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीट दिया. पीड़ित छात्र सोनू को गंभीर चोट आई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र सोनू को अस्पताल में भर्ती कराकर आरोपी छात्र निशांत से पूछताछ में जुट गई है. एहतियातन गांव में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. आरोपी छात्र निशांत को कोल्डड्रिंक पीकर कुल्ला करने से मना करने पर उसने साथियों के साथ मिलकर सोनू को पीट दिया. मामले में सीओ भोपा, राम मोहन शर्मा ने बताया कि खेल-खेल में दो छात्रों में झगड़ा हुआ है, एक को चोट आई है. आरोपी छात्र से पूछताछ की जा रही है.from Latest News उत्तर प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2wLixq5
No comments:
Post a Comment